ganesh chaturthi
✕

क्या मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी स्टुपिड हैं? : चिदंबरम

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:18 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर की अधिकतम सीमा 18 फीसदी तय करने संबंधी कांग्रेस की मांग की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आलोचना किए जाने के अगले ही दिन गुरुवार को पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सवाल किया है कि क्या समान विचार रखने वाले सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी स्टुपिड हैं?
 
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि यदि कर की दर को अधिकतम 18 प्रतिशत तय करने की दलील ग्रैंड स्टुपिड थॉट (बहुत बकवास विचार) है तो मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर अरविन्द सुब्रमणयम और और अन्य कई अर्थशास्त्री थी स्टुपिड हैं। क्या प्रधानमंत्री ऐसा कह रहे हैं? गुजरात में बुधवार को 4 रैलियों को संबोधित करने के दौरान मोदी ने जीएसटी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था।
 
उन्होंने कहा कि हाल में एक अर्थशास्त्री उभरे हैं, जो जीएसटी की दर 18 फीसदी पर सीमित करने का सुझाव देकर ग्रैंड स्टुपिड थॉट (जीएसटी) जाहिर कर रहे हैं।
 
चिदंबरम ने आलोचना के जवाब में कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने मुख्य आर्थिक सलाहकार की राजस्व निरपेक्ष रिपोर्ट पढ़ी है? क्या मुख्य आर्थिक सलाहकार ने आरएनआर को 15-15.5 प्रतिशत करने की सलाह नहीं दी? सामान्य जीएसटी दर 15 प्रतिशत क्यों नहीं हो सकती और लक्जरी वस्तुओं के लिए आरएनआर प्लस दर 18 फीसदी क्यों नहीं हो सकती? (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख