Hanuman Chalisa
✕

न्यूजीलैंड के डॉलर पर छपती है इस पक्षी की तस्वीर

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:18 IST)
ड्यूनेडिन, न्यूजीलैंड। दुनिया के नायाब पक्षियों की सूची में इस पक्षी का भी है, मगर अफसोस इस बात का है कि आज इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यह पक्षी जलवायु परिवर्तन की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से खतरे में पड़ गए हैं। यह पक्षी इतना नायाब है कि इसकी तस्वीर न्यूजीलैंड के डॉलर के नोट पर भी छपती है। 
 
इससे आप इस पक्षी की अहमियत अच्छी तरह से समझ सकते हैं। लेकिन अचानक ऐसा समय आ गया है कि इस पक्षी की प्रजाति खतरे में पड़ गई है। ये है पीली आंखों वाला 'पेंगुइन' जिसे 'Sea Bird' भी कहा जाता है। कुछ द्वीपों पर लगभग यह खत्म होने के कगार पर है। पिछले 30 वर्षों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो पीली आंखों वाले यह पेंगुइन जिसे माओरी भाषा में 'होइहो' के नाम से भी जाना जाता है, सबसे तेजी से घट रहे हैं। 
 
संरक्षणवादियों को यह डर है कि मछली पकड़ने वाले इन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। शोधकर्ताओं ने दक्षिण न्यूजीलैंड के द्वीप 'जबुआ हो' और 'कॉडफिश' का सर्वेक्षण किया जिसमें चौंकाने वाले रिजल्ट सामने निकलकर आए। इन्होंने पाया कि वन्यजीव अभ्यारण्य होने के बावजूद, पूरे द्वीप से पेंगुइन की आबादी का आधा हिस्सा गायब हो चुका है। 
 
साल 2000 में इस द्वीप पर इनकी संख्या 7,000 के करीब थी जो अब केवल 1600 से 1800 तक पहुंच गई है। वन और बर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन हेग ने बताते हैं कि 'यह पक्षी इतना खास है कि यह न्यूजीलैंड के पांच डॉलर के नोट पर दिखाई देता है'। इन पक्षियों से जुड़ी एक रोचक बात यह कही जाती है कि ये आने वाले समुद्री तूफान के संकेतक हैं। इन्हें तूफान से पहले जानकारी हो जाती है और ये तेज-तेज चहचहाने लगते हैं। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख