suvichar
✕

ओसामा का आधार कार्ड बनाने के प्रयास में सद्दाम हुसैन गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (21:46 IST)
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में आज एक ई-मित्र कियोस्क मालिक को अलकायदा के मारे गए मुखिया ओसामा बिन लादेन का आधार कार्ड बनाने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
भीलवाडा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड पंजीकरण केंद्र चलाने वाले सद्दाम हुसैन मंसूरी (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित रूप से लादेन की धुंधली फोटो व अन्य विवरण के साथ अपने केन्द्र से आधार पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दी थी। हालांकि यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के अधिकारियों ने आवेदन में गड़बड़ियां पाए जाने पर मामले को जांच के लिए भेजा था।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने यह शिकायत उनके पास भेजी थी। गत शुक्रवार की शाम को मांडल पुलिस थाने में आधार कार्ड बनाने वाले ई-मित्र कियोस्क के मालिक सद्दाम हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
मांडल के सर्कल अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। आरोपी के खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा) 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख