Daily Horoscope
✕

CAA : कांग्रेस की रणनीति पर फिरा पानी, BSP और AAP ने बैठक में शामिल होने से किया इंकार

Updated: सोमवार, 13 जनवरी 2020 (09:33 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शनों और उसके कारण देश के विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा को देखते हुए विपक्षी दलों ने सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है, लेकिन इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शामिल होने से इंकार कर दिया है।
ALSO READ: इंदौर में CAA के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब (फोटो)
गौरतलब है कि कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल CAA को लेकर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी दलों की यह बैठक बुलवाई थी, लेकिन बसपा और आम आदमी पार्टी ने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक में आने से स्पष्ट इंकार कर चुकी हैं। बनर्जी ने कांग्रेस और वामदलों पर गंदी राजनीति करने का आरोप भी लगाया था।
 
बैठक में इन दलों के शामिल नहीं होने से कांग्रेस की उस रणनीति पर पानी फिर गया है जिसमें वह संशोधित नागरिकता कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NPR) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर-2020 (NPR) को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही थी।
 
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की शनिवार को हुई बैठक में विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रों पर हमले, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कृषि संकट और महिला सुरक्षा और CAA को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की गई थी। (file photo)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख