dharma sangrah
✕

पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द

Updated: शनिवार, 2 अगस्त 2025 (12:35 IST)
PM Modi in Varansi : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश में लगभग 2200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके मित्र इस तथ्य को हजम नहीं कर पा रहे कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने आतंकी मुख्यालयों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के कई एयर बेस अब भी आईसीयू में पड़े हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पाकिस्तान का यह दर्द नहीं सह पा रहे हैं। एक तरफ इन आतंकियों के आका रो रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस और सपा के लोग आतंकियों की हालत देखकर रो रहे हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख, उन बेटियों की वेदना से मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर गया था। 
 
उन्होंने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें। काशी के मेरे मालिकों, मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की एकता ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बन जाती है। ऑपरेशन सिंदूर जवानों के पराक्रम का वो पल... और आज किसानों को प्रणाम करने का अवसर है। आज यहां एक विराट किसान उत्सव का आयोजन हो रहा है। देश के 10 करोड़ किसान भाई-बहनों के खातों में 21 हजार करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में भेजे गए हैं। और जब काशी से धन जाता है तो वो अपनेआप में प्रसाद बन जाता है।  
 
उन्होंने कहा कि 2019 में जब पीएम किसान सम्मान निधि शुरू हुई थी तब सपा, कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल कैसे-कैसे अफवाहें फैला रहे थे, लोगों को गुमराह कर रहे थे। आप बताइए, क्या इतने दिनों में कभी एक भी किस्त बंद हुई क्या? पीएम किसान निधि बिना ब्रेक के जारी है। आज तक पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख