Hanuman Chalisa

खुशखबर, रेल टिकट बुक कराना हुआ आसान, जानिए क्‍या है नया नियम...

Updated: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (15:02 IST)
रेल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में एक बड़ा बदलाव किया है। इस नए बदलाव के तहत अब यात्रियों को टिकट बुकिंग कराने के दौरान अपना पता दर्ज नहीं करना होगा।

खबरों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से बुकिंग के समय पते की जानकारी के मांगे जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि सभी जोनल रेलवे इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करें। आईआरसीटीसी अपने सॉफ्टवेयर में भी बदलाव करेगी।

गौरतलब है कि तत्काल टिकट बुक कराने के दौरान यात्रियों को ज्यादा जानकारियां भरने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कोरोना महामारी के दौरान टिकट बुक कराने के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस भरना अनिवार्य कर दिया गया था।

गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि 31 मार्च 2022 के बाद कोई भी कोविड-19 रोधी उपाय लागू नहीं रहेगा। इसलिए फैसला लिया गया है कि अब यात्रियों से टिकट बुकिंग के दौरान पता नहीं पूछा जाएगा।

अब वेरिफिकेशन का विकल्प पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको डालने पर नंबर वेरिफाई हो जाएगा। अगर यात्री का पहले से ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई है तो वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख