गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron threat, night curfew in Dadra and Nagar Haveli, Daman and Diu
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (23:27 IST)

Omicron का खतरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में रात्रि कर्फ्यू

Omicron का खतरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में रात्रि कर्फ्यू - Omicron threat, night curfew in Dadra and Nagar Haveli, Daman and Diu
दमन। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में एहतियात के तौर पर रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट के मद्देनजर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बृहस्पतिवार से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, 31 दिसंबर तक कर्फ्यू रहेगा।
 
इसके अलावा, कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी पिछले दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) 31 दिसंबर या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
 
इससे पहले, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद अप्रैल में केंद्र शासित प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। हालांकि, कुछ महीने पहले स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद धीरे-धीरे आवाजाही पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए थे।
 
आदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हालिया परामर्श का हवाला दिया गया, जिसमें अफ्रीका के कुछ देशों में कोविड-19 के बी.1.1529 के स्वरूप के मामले आने के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ‘सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच’ के लिए कहा गया था।
ये भी पढ़ें
नेपाल के एयरपोर्ट पर जब विमान को लगाना पड़ा धक्का