Hanuman Chalisa

सत्यपाल मलिक ने 'जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया' है : उमर अब्दुल्ला

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (18:06 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को आरोप लगाया कि मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 'जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया' है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर के लोग उनकी अविश्वसनीयता को प्रमाणित कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें मलिक ने दावा किया है कि किसानों के आंदोलन को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस हुई।

उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, यह आदमी जम्मू-कश्मीर में उनकी मंशा को पूरा करने वाला आदमी था, अब उन्होंने जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग मलिक की अविश्वसनीयता को प्रमाणित कर सकते हैं।

मलिक 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने से पहले वहां के अंतिम राज्यपाल थे। मलिक ने एक वीडियो क्लिप में कहा है कि जब वे किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने गए तो पांच मिनट के भीतर ही उनकी प्रधानमंत्री से बहस हो गई।(भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख