कैलाश विजयवर्गीय के पुशअप्स पर उमर अब्दुल्ला का तंज- ये सिर्फ 'दिखावा' है...
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में अपनी फिटनेस से सबको चौंकाकर रख दिया। विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में हो रहे एक कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान एक बार में 40 से ज्यादा पुश-अप लगाए, वह भी 65 साल की उम्र में।
उन्हें इंदौर के आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम के दौरान मंच पर पुशअप्स लगाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैलाश विजयवर्गीय के इस पुशअप पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए लिखा है कि यह एक नाटक है।
Those are sorry excuses for push ups. Any self respecting trainer would have a lot to say about the form & the fact that each push up is hardly 1/4th of a real one. Trust BJP leaders to be cutting corners here also https://t.co/biOFzC0oCz
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) December 19, 2021
कैलाश विजयवर्गीय के इस पुशअप पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए लिखा है कि यह एक नाटक है।
उन्होंने लिखा है कि ये भाजपा नेता के दिखावे के पुशअप्स हैं। यह सही मायने में जो पुशअप्स किए जाते हैं उसका एक चौथाई भी नहीं है। भाजपा नेता यहां भी फुसलाने का काम कर रहे हैं।
