biodatamaker
✕

अब भी बदले जा रहे हैं 500 और 1000 के पुराने नोट, जानिए क्या है मामला

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (18:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कालेधन पर शिकंजा कसने के लिए पिछले वर्ष नवंबर में नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार ने बंद हो चुके पुराने नोटों को बदं करने के लिए मार्च तक का समय दिया था, लेकिन एक अखबार में  छपी खबर के मुताबिक अभी भी कमीशन पर इन नोटों को बदला जा रहा है। 
 
अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट अब भी ऊंचे कमीशन पर बदले जा रहे हैं, जबकि इनको बैंक में जमा कराने की समय-सीमा 30 दिसंबर 2016 को ही समाप्त हो गई थी। खबर के अनुसार बिचौलिए पुराने नोटों के मामले में नियमों की हर खामी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, इस कारण से यह धंधा अभी भी चल रहा है। इन नोटों की लॉन्ड्रिंग के लिए एनआरआई की मदद ली जा रही है, क्योंकि उनके लिए पुराने नोट जमा कराने की आखिरी तारीख 30 जून है। उनको अपने खातों में पुराने नोट जमा कराने के लिए भारी कमीशन की पेशकश की जा रही है।
 
खबर के मुताबिक इस धंधे से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी अगर आप 1 करोड़ रुपए के पुराने नोट देंगे, तो उसके बदले आपको 9 लाख रुपए मिलेंगे। कोई 1 करोड़ देकर 9 लाख रुपए क्यों लेगा, यह पूछे जाने पर धंधेबाज बताते हैं कि कई ऐसे लोग हैं, जो सरकार से अपनी आमदनी का जरिया छिपाना चाहते हैं। जिन लोगों ने पुराने नोट जमा नहीं कराए हैं, उन्हें डर है कि ऐसा करने पर उनकी फ्यूचर सोर्स ऑफ इनकम भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजरों में आ जाएगी। 
 
खबर के मुताबिक ये लोग 1 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट एनआरआई को दे देते हैं। एनआरआई ने हम लोगों से संपर्क किया। हम उनसे 1 करोड़ पुराने नोटों के बदले 10 लाख के नए नोट मांगते हैं। इस तरह से यह धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ पुराने नोट पर उन्हें 50,000 से एक लाख रुपए तक का कमीशन मिल रहा है। (एजेंसियां)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख