ramcharitmanas

पुराने नोट बदलने पर रिजर्व बैंक से जवाब-तलब

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (00:17 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक हजार और 500 रुपए के नोटों को बदलने का एक मौका देने संबंधी भाई-बहन की याचिका पर भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय से आज जवाब तलब किया।
        
न्यायालय ने आरुषि जैन और अपूर्व जैन की याचिका की सुनवाई के दौरान रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने करने का निर्देश दिया।
        
शीर्ष अदालत ने कुछ अन्य याचिकाओं पर गत 22 जुलाई को नोटिस जारी करके पूछा था कि 1000 और 500 के पुराने नोटों को जमा कराने के लिए सरकार कोई मौका दे सकती है क्या? तब सरकार ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया था।
        
गौरतलब है कि आरुषि जैन और अपूर्व जैन ने अर्जी दाखिल करके कहा है कि उनके दिवंगत माता-पिता के लॉकर से 60 लाख रुपए मिले हैं, जिसे वे बदलवाना चाहते हैं। 
 
याचिका में कहा गया है कि उनके माता-पिता की नौ साल पहले एक कार हादसे में मौत हो गई थी। उस समय वे नाबालिग़ थे। जब वे बालिग हुए तो दिल्ली की एक निचली अदालत के आदेश पर इसी साल 17 मार्च को उन्होंने लॉकर खोला था, लेकिन तब तक पुराने नोट जमा कराने की तय समय सीमा बीत चुकी थी। ऐसे में उन्हें पुराने नोट बदलवाने की इजाजत दी जाए। (वार्ता) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख