Hanuman Chalisa

अगली दिवाली रामलला के साथ मंदिर में मनाई जाएगी: नृत्‍य गोपाल दास

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (14:34 IST)
अयोध्‍या। दिवाली मनाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को विवादित स्‍थल पर जाकर रामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी ने रामजन्‍म भूमि न्‍यास के चेयरमैन नृत्‍य गोपाल दास से मुलाकात की, जहां दास ने दावा किया कि "राम मंदिर बनाने का समय बहुत निकट है और अगली दीवाली मंदिर में भगवान राम के साथ मनाई जाएगी।"
 
इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार, नृत्‍य गोपाल दास का यह बयान ऐसे वक्‍त पर आया है, जब प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अयोध्‍या के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान इस पूरे मामले पर चुप्‍पी साधे हुए हैं।
 
अयोध्‍या में रात रूकने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने अपने दिन भर के दौरे की शुरुआत की, जहां उन्‍होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। यहां मंदिर के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान योगी ने कहा कि 'अयोध्या से देशभर में दिवाली की शुरुआत हुई और यह पर्व पूरी दुनियाभर में एक अद्वितीय मौका बन सकता है।"
 
मई में बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद यह योगी की मंदिर में उनकी दूसरी यात्रा थी। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया था कि आदित्यनाथ अपने परिवार के साथ त्योहारों को घर पर नहीं मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "पूरा यूपी और समाज उनका परिवार।" (एजेंसी)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख