Hanuman Chalisa

महंगाई से त्रस्त लोगों को अब नींबू ने 'निचोड़ा', 300 रुपए किलो के पार पहुंचे दाम

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (18:35 IST)
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई का असर चौतरफा दिखाई दे रहा है। गर्मी से राहत देने वाला नींबू के अब 300 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा भाव हो गए। जिन राज्यों में ‍नींबू नग से मिलता है, वहां नींबू 10 से 15 रुपए में मिल रहा है। दरअसल, बढ़ते तापमान के साथ दिल्ली से लेकर मुंबई तक नींबू महंगे भाव में ही मिल रहा है। 
 
रिपोर्ट्‍स के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न बाजारों में नींबू 230 रुपए से 350 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। नोएडा में जहां 320 रुपए प्रतिकिलो का भाव है, वहीं गाजीपुर में तुलनात्मक रूप से कम 230 रुपए किलो के भाव से मिल रहा है। दुकानदारों की मानें तो बीते हफ्ते नींबू 200 रुपए प्रतिकिलो के भाव में आसानी से‍ मिल रहा था।  
 
दूसरी ओर, राजस्थान के कोटा में नींबू के दाम 10 दिन पहले 60-70 रुपए किलो थे, जो आज बढ़कर 250-280 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। यहां नींबू ही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। भिंडी, गिलकी, लोकी आदि के दाम भी 15 रुपए से बढ़कर 70 से 80 रुपए तक पहुंच गए हैं। जयपुर, जोधपुर आदि शहरों की स्थिति भी इससे इतर नहीं है। 
 
मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल आदि शहरों में भी नींबू बढ़े हुए दामों पर मिल रहा है। गुजरात और दक्षिणी राज्यों से भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं। 
 
क्यों बढ़ रहे हैं नींबू के दाम : दरअसल, गर्मी के मौसम में नींबू की मांग तुलनात्मक रूप से ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही इन दिनों नवरात्रि चल रही हैं। इस दौरान भी लोग नींबू का प्रयोग उपवास आदि की सामग्री में ज्यादा करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में तंत्र-मंत्र के लिए भी नींबू की मांग बढ़ जाती है। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख