Daily Horoscope
✕

संयुक्त विपक्ष पर रार : उमर अब्दुल्ला का सवाल, 370 हटा तब कहां थे केजरीवाल

Updated: शनिवार, 10 जून 2023 (16:31 IST)
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में रोकने के लिए सभी विपक्षी दल लगे हुए हैं। लेकिन यह एकजुटता फिलहाल सफल होती नजर नहीं आ रही है। चुनावों से पहले ही विपक्षी दल एक दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। संभवत: भाजपा को भी यह पता है कि विपक्षी दल कभी उसके खिलाफ एकजुट नहीं हो सकते।

हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने जो बयान दिया है, उससे ये खाई साफ नजर आ रही है। शनिवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोजक केजरीवाल का समर्थन करने को लेकर कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के समय ये लोग कहां थे। अब समर्थन मांगने आ गए हैं, तब ये कहां थे जब 370 हटाई गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा,'मैं बार-बार इन लोगों को याद दिलाता हूं कि ये लोग जरूरत पड़ने पर हमारे दरवाजे जरूर खटखटाते हैं, लेकिन 2019 में जब 370 हटाया गया तो ये लोग किधर थे।' उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की हत्या पर ये लोग चुप रहे। सिर्फ टीएमसी, डीएमके और लेफ्ट की पार्टियों ने हमारा पूरी तरह से साथ दिया। इनके अलावा हमारा साथ किसी ने नहीं दिया।

बता दें कि अध्यादेश को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम केसीआर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं।

इस दौरान इन सभी नेताओं ने अध्यादेश को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि उनकी पार्टियां राज्यसभा में इसके खिलाफ वोट करेगी। वहीं कांग्रेस ने अभी तक मामले पर अपना रुख साफ नहीं किया है।
Edited by navin rangiyal

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख