sundarkand
✕

बड़ी सुविधा, अब मोबाइल से करें बुक जनरल टिकट

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (15:00 IST)
इलाहाबाद। अब यदि आप जनरल टिकट से भी यात्रा करना चाहते हैं तो आपको रेलवे स्टेशन की लंबी लाइनों में लगने जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
दरअसल, अब मोबाइल एप के जरिए जनरल टिकट बुक किया जा सकता है। हालांकि शुरुआती दौर में यह सुविधा कुछ ही शहरों में उलब्ध है। बाद में इस सुविधा का लाभ देशभर में मिलेगा। 
 
रेलवे ने जनरल टिकट भी मोबाइल पर बुक करने के लिए यूटीएस एप लांच किया है। फिलहाल यूपी के लखनऊ और मुरादाबाद में एप से चालू टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दिल्ली समेत दर्जनों शहरों के लिए भी यह सुविधा शुरू हो गई है।
 
लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए यह एप काफी कारगर साबित हो सकता है। इस एप के चलते लोगों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और समय काफी पहले स्टेशन नहीं पहुंचना पड़ेगा। 
 
यह एप मोबाइल पर डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। एप से बुक करने पर मोबाइल पर ई टिकट आ जाएगा। चैकिंग के दौरान यात्री मोबाइल पर टिकट दिखा सकेंगे। 
 
बनाना होगी आईडी : यूटीएस नाम का रेलवे का एप मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद इस पर आईडी बनानी होगी। इसमें यात्री का नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पहचान पत्र संख्या आदि दर्ज की जाएगी। इसके बाद इस एप से टिकट बुक किया जा सकेगा।
 
प्लेटफॉर्म टिकट भी : यूटीएस एप से प्लेटफॉम टिकट भी खरीदा जा सकेगा। गेट पर टीसी को यही टिकट दिखाना होगा।

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

NLSIU दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत, कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं, सिद्धांतों से न करें समझौता

LIVE: अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड भरने के बाद होंगे रिहा

अगला लेख