suvichar

Weather Updates: उत्तर भारत को मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (08:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ​राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड में शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में 23 से 26 जनवरी तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
 
हिमालयन रीजन के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव होने की पूरी उम्मीद है। इसका असर 20 से 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा, वहीं उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 से 26 जनवरी तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। हालांकि बारिश से भी तापमान में गिरावट नहीं होगी।
 
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इसकी शुरुआत कल से हो चुकी है, जब दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
 
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तरी मध्यप्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तरप्रदेश जैसे इलाकों में मिनिमम टेम्प्रेचर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख