biodatamaker
✕

2000 के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने दी यह जानकारी

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (18:38 IST)
नई दिल्ली। Rs 2000 Notes News:  नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 का नोट जारी किया था। इसके बाद कई बार खबरें आई कि केंद्र सरकार 2000 के नोट को बंद करने वाली है। हालांकि सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन इस बार केंद्र ने 2 हजार के नोट को लेकर जारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मोदी सरकार ने 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है। केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने उच्च मूल्यवर्ग के नोटों (2000 के नोट) को बंद करने का फैसला नहीं किया है। हालांकि, 2,000 रुपए के मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई में काफी कमी आई है।
 
शनिवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी विशेष मूल्यवर्ग के बैंक नोट को छापने को फैसला सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श लेकर करती है।
 
उन्होंने कहा कि 2019-20 और 2020-21 के दौरान प्रेस से 2,000 रुपए के नोट छापने का कोई ऑर्डर नहीं मिला है। हालांकि सरकार की ओर से 2,000 रुपये के नोट को न जारी रखने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सूचित किया गया था कि कोविड-19 महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण स्थायी रूप से 2,000 रुपए के नोट की छपाई रोक दी गई थी, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से जारी गाइडलाइंस के आधार पर प्रेस ने चरणबद्ध तरीके से नोटों की छपाई करना शुरू कर दिया था। (एजेंसियां)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

अगला लेख