Hanuman Chalisa

Covid- 19 : राहतभरी खबर, देश में 43 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना से हुए ठीक, 2 दिनों से नए मामलों में कमी

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (18:10 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या अधिक रही और पिछले 24 घंटों के दौरान 94 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए जिसे मिलाकर अब तक 43 लाख से अधिक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या रिकॉर्ड 95,880 रही।
ALSO READ: खुशखबरी, इस राज्य में निकलने वाली हैं 1.2 लाख से ज्यादा नौकरियां...
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 94,612 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 43,03,043 हो गई है। इस दौरान 92,605 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 54,00,619 पर पहुंच गया। इसी अवधि में 1133 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 86,752 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 3140 की कमी आई है और अब यह 10,10,824 हो गई है। इससे एक दिन पहले कम होने वाले सक्रिय मामलों की संख्या 3790 रही।
 
देश के केवल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले कम हुए हैं जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 3407 और उसके बाद आंध्रप्रदेश में 2660 और कर्नाटक में 2565 मरीज कम हुए हैं।  देश में सक्रिय मामले 18.72 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 79.68 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है।
ALSO READ: पाकिस्तान की बड़ी साजिश को BSF ने किया नाकाम, ड्रोन से सीमा पार पहुंचा रहा था हथियारों की खेप
कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है और यह 3407 कम होकर 2,97,866 हो गई तथा 425 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 32,216 हो गया। इस दौरान 23,501 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,57,933 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
 
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2565 की कमी हुई है और राज्य में अब 98,583 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7922 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,04,841 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्रप्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 2660 कम होने से सक्रिय मामले 81,763 रह गए। राज्य में अब तक 5302 लोगों की मौत हुई है। कुल 5,30,711 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में इस दौरान 951 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 66,874 हो गए हैं तथा इस महामारी से 4953 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,76,690 मरीज ठीक हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,453 हो गयी है तथा 8751 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4,81,273 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 37,535 हो गए तथा 519 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 92,951 हो गई है। ओडिशा में सक्रिय मामले 33,202 हो गए हैं और 691 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,41,657 हो गई है।
 
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 186 कम होने से यह संख्या 32,064 हो गई है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4945 हो गई है तथा अब तक 2,05,890 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
ALSO READ: CoronaVirus से बचने के 10 बड़े उपाय
तेलंगाना में कोरोना के 30,573 सक्रिय मामले हैं और 1033 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,39,700 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के 24,648 सक्रिय मामले हैं तथा 4298 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,93,014 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 22,399 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 70,373 हो गई है जबकि अब तक 2757 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में 2607 नए मामले सामने के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 1,03,065 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 21,964 है तथा 79,158 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 1943 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
 
गुजरात में सक्रिय मामले 16,022 हैं तथा 3302 लोगों की मौत हुई है और 1,02,444 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 12,629 हो गए हैं। राज्य में 861 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,53,298 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
 
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1322, हरियाणा में 1120, जम्मू-कश्मीर में 987, झारखंड में 615, छत्तीसगढ़ में 664, असम में 648, उत्तराखंड में 478, पुड्डुचेरी में 462, गोवा में 342, त्रिपुरा में 239, चंडीगढ़ में 119, हिमाचल प्रदेश में 116, मणिपुर में 55, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 52, लद्दाख में 49, मेघालय में 36, सिक्किम में 25, नागालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख