sundarkand

'नो फ्लाई सूची' के नियमों से हवाई यात्री संघ नाराज

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (12:43 IST)
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के संघ एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एपीएआई) ने उद्दंड यात्रियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी 'नो फ्लाई सूची' के नियमों को एकतरफा बताया है।
 
एपीएआई के अध्यक्ष डी. सुधाकर रेड्डी ने बताया कि इस नियम में यात्रियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्हें भी यह अधिकार मिलना चाहिए कि चालक दल के सदस्यों या एयरलाइंस कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की स्थिति में वे इसकी शिकायत कर सकें।
 
उन्होंने कहा कि यात्रियों को शिक्षित करने की जरूरत है। 'हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में सफर' कराने के लिए सरकार क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' लेकर आई है। सरकार चाहती है कि जो लोग अब तक हवाई जहाज में यात्रा नहीं कर रहे हैं, वे भी पहली बार हवाई यात्रा करने वाले बनें। ऐसे में नियमों के बारे में जागरूकता और हल्के उल्लंघन की कम से कम एक बार अनदेखी की जानी चाहिए। पहले दिन से किसी नियम को कड़ाई से लागू कर देना गलत होगा।
 
रेड्डी ने अपील प्रक्रिया को भी अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में कितनी समितियां बनाई जाएंगी। अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि जब उड़ान में देरी होती है तो यात्रियों का धैर्य टूटना स्वाभाविक है। इसके अलावा देश में कई भाषाएं हैं और अलग-अलग भाषा के इस्तेमाल से भी गलतफहमी पैदा हो सकती है।
 
नए नियमों के अनुसार अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर 3 महीने तक के लिए 'नो फ्लाई सूची' में नाम आ जाएगा। शारीरिक दुर्व्यवहार जैसे हाथापाई, मारपीट, गलत तरीके से छूने आदि के लिए 6 महीने तक सूची में नाम डाला जा सकता है। जानलेवा हमला करने या विमान के उपकरणों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में कम से कम 2 साल और अधिकतम आजीवन प्रतिबंध लग सकता है। (वार्ता)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

अगला लेख