ramcharitmanas
✕

जयपुर में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (12:24 IST)
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कर्फ्यूग्रस्त 4 थाना क्षेत्रों में हालात तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं और अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 
 
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त थाना क्षेत्रों में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं तथा 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू अभी जारी है और कर्फ्यू अवधि को आगामी 24 घंटे तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 12 बजे तक बंद रहेगी। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
 
जिला एवं पुलिस प्रशासन फायरिंग में मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम कराने का प्रयास कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को हुए इस प्रकरण में लिप्त 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है, दूसरी ओर शांति समिति के सदस्य और पुलिस अधिकारी लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 
 
पिछले 36 घंटे से कर्फ्यू लगा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार सवेरे कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों के लोग दूध और सब्जी के लिए घरों से बाहर निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस घरों में भेज दिया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाहर से दूध की आपूर्ति करने आए दूधियों को दूध की आपूर्ति करने की छुट्टी दी गई। 
 
पुलिस ने रविवार सवेरे सांगानेरी गेट, घाटगेट, जोरावरसिंह गेट के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में आने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है और बीमार और जरूरतमंदों को कर्फ्यू पास जारी किए जा रहे हैं।
 
पुलिस के आला अधिकारी रात 1.30 बजे तक फायरिंग से मृतक युवक के परिजनों से बातचीत कर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बातचीत की लेकिन परिजनों द्वारा मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपए एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा थाना प्रभारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। (वार्ता) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख