Daily Horoscope
✕

जब मणिपुर जल रहा था, पीएम मोदी विदेश यात्रा पर थे : तृणमूल कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (15:59 IST)
No Confidence Motion : तृणमूल कांग्रेस नेता सौगात राय ने केंद्र सरकार पर जनता से जुड़े मुद्दों को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मणिपुर जल रहा था तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस राज्य का दौरा करने के बजाय विदेश यात्रा पर थे।
 
लोकसभा में कांग्रेस के गौरव गोगोई द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि आज उन्हें प्रधानमंत्री के बारे में व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कहना, उनकी शिक्षा के बारे में नहीं कहना, बीबीसी वृतचित्र के बारे में कुछ नहीं कहना और न ही गुजरात दंगों के बारे में कुछ कहना है।
 
टीएमसी सांसद रॉय ने कहा कि लेकिन आज वह कहना चाहते हैं कि केंद्र की वर्तमान सरकार ‘वादे पूरे करने में विफल रहने वाली’ और ‘विनाशकारी नीतियों’ वाली सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की वर्तमान सरकार संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है और इसका नुकसान पश्चिम बंगाल झेल रहा है।
 
सौगत राय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल का मनरेगा कोष रोक लिया गया है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की निधि जारी नहीं की गई है।
 
उन्होंने मणिपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकार हृदयविहीन सरकार है और उसने मणिपुर के लोगों की सुध तक नहीं ली। 3 महीने से अधिक समय से मणिपुर में भयावह स्थिति है और प्रधानमंत्री ने 80 दिन बाद मुंह खोला लेकिन वह मणिपुर नहीं गए।
 
सौगात रॉय ने कहा कि मई से जुलाई तक प्रधानमंत्री ने सात देशों की यात्रा की जिनमें आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मिस्र, पापुआ न्यूगिनी जैसे देश शामिल हैं। लेकिन वे मणिपुर नहीं गए। जब मणिपुर जल रहा था तब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर थे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महंगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और हरियाणा के नूंह में साम्प्रदायिक स्थित सभी के सामने है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ ED और CBI का इस्तेमाल कर रही है। इस सब के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 में सत्ता में फिर से नहीं आ पायेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख