suvichar

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। यह एक जघन्य कृत्य था। हम सभी इसकी निंदा करते हैं। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है।

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (14:50 IST)
Nitish Kumar condemns Pahalgam terror attack: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकवादी हमले की गुरुवार को निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी में एक सरकारी समारोह में कुमार ने अपने राजनीतिक गठबंधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मैंने पूर्व में गलती की है, लेकिन मैं हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ रहूंगा।ALSO READ: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी
 
पूरे देश को झकझोर कर रख दिया : उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। यह एक जघन्य कृत्य था। हम सभी इसकी निंदा करते हैं। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।ALSO READ: पहलगाम हमले में सैयद आदिल हुसैन और नजाकत अली ने दिखाया अदम्य साहस, आतंक के खिलाफ इंसानियत की मिसाल
 
विपक्ष के साथ हाथ मिलाकर 'गलती' की : बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में विपक्ष के साथ हाथ मिलाकर 'गलती' की हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा राजग के साथ रहूंगा। मैं पूर्व में 'इधर-उधर' जाता रहा लेकिन अब मैं राजग के साथ हूं और हमेशा गठबंधन के साथ रहूंगा। कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से 4 मई को पटना में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि इस प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन बिहार में हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख