Daily Horoscope
✕

ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार ने फिर संभाली JDU की कमान

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (13:18 IST)
Nitish Kumar news : जदयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ललन सिंह ने सर्वसम्मति से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पार्टी के प्रमुख बन गए।

वरिष्ठ पार्टी नेता के सी त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।
 
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
 
बैठक में नीतीश ने कहा कि ललन सिंह लंबे समय से इस्तीफा देना चाहते थे। मैंने उन्हें मनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
 
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के संस्थापक नीतीश कुमार के एक बार फिर जदयू की कमान अपने हाथों में लेने के सवालों पर जदयू नेता और बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश जी अध्यक्ष बनना चाहते हैं, तो कोई ऐसा व्यक्ति है, जो नहीं चाहेगा कि नीतीश जी अध्यक्ष बनें!
 
उन्होंने कहा कि नीतीश जी ब्रांड हैं, सब कुछ उन्ही का है। हालांकि कुछ लोग वित्त मंत्री विजय चौधरी के बारे में दावा कर रहे हैं कि वे अगले अध्यक्ष होंगे। लेकिन जब विजय चौधरी से जब पूछा गया कि क्या आप अध्यक्ष पद के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप पहले आदमी हैं, जो ऐसा कह रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पहले भी 2016 से 2020 तक जदयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2020 में उन्होंने ललन सिंह को पार्टी की कमान सौंप दी थी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख