Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार कल होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर जदयू का रुख साफ करेंगे

शनिवार, 7 जुलाई 2018 (23:37 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। भाजपा के साथ संबंधों में तनाव की खबरों के बीच कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
 
 
इस तरह की अटकलें हैं कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी राजद और कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन की संभावनाओं पर विचार कर सकती है। जदयू नेता इस बात को खारिज कर चुके हैं लेकिन भाजपा के साथ मतभेद सार्वजनिक होने के बाद इस तरह की अटकलों को बल मिला है।
 
जदयू के कई नेताओं ने भाजपा नीत राजग में अपनी पहले की प्रभावशाली स्थिति बहाल करने की मांग की है, जैसा 2013 में गठबंधन से नाता तोड़ने से पहले तक उसका प्रभाव था। 2014 के लोकसभा चुनावों में अभूतपूर्व सफलता के बाद बिहार में भाजपा का आधार बढ़ रहा है और वह जदयू को बड़ी पार्टी का दर्जा नहीं मिलने देना चाहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कुमार 2019 में 15 लोकसभा सीटें हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
 
2014 के आम चुनावों में भाजपा ने राज्य में 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की थी और उसके गठबंधन सहयोगियों लोजपा और रालोसपा ने क्रमश: 6 और 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी तथा जदयू तब केवल 2 सीटें ही जीत सकी थी। (भाषा)

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

सांसद भारत सिंह कुशवाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दतिया में साधेंगे जातीय समीकरण, भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

सूरज के मरने पर पृथ्वी का क्या होगा?

18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत गंभीर, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश पर लगा ब्रेक, इन राज्‍यों में बढ़ा तापमान, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख