Hanuman Chalisa

'भाजपा हटाओ, देश बचाव' रैली में आमंत्रण मिलने पर हिस्सा लेंगे नीतीश

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (07:49 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राजद की अगले महीने प्रस्तावित रैली में भाग लेने को लेकर अटकलों के बीच रविवार को जदयू ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रण मिलता है तो उसमें वह निश्चित तौर पर भाग लेंगे।
 
जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कि हम लोग उक्त रैली में निश्चित तौर पर भाग लेंगे, अगर राजद हमारे नेता नीतीश कुमार जी को आमंत्रित करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि मीडिया के एक वर्ग द्वारा यह कहा गया था कि महागठबंधन (जदयू, राजद और कांग्रेस) सरकार में शामिल जदयू आगामी 27 अगस्त को राजद की पटना में प्रस्तावित 'भाजपा हटाओ, देश बचाव' रैली में भाग नहीं लेगा। राजद और कांग्रेस के नोटबंदी का विरोध किए जाने के बाद जदयू द्वारा इसका समर्थन किए जाने से इन दलों के बीच मतभेद राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का जदयू द्वारा समर्थन किए जाने से और भी गहरा गया था।
 
यह पूछे जाने पर कि जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान क्या नीतीश कुमार ने कांग्रेस को लेकर बहुत कुछ कहा है, संजय ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का अपना एजेंडा है जिस पर वह लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जब राजग में थी तो संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था और कोविंद के व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अब उनका समर्थन कर रहे हैं, न कि भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
 
जदयू प्रवक्ता अजय आलोक, राजीव रंजन और नीरज कुमार से पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय ने कहा कि हम किसी के 'पिछलग्गू' नहीं। हमने नोटबंदी का समर्थन किया और हम अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा (उनके नेता के बारे में), उस पर उन्हें कुछ नहीं कहना। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस दल ने अपने संगठन के विस्तार और संगठन को धारदार बनाने पर विशेष जोर दिया। (एजेंसी)
Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख