Hanuman Chalisa

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, एक आतंकी मारा

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (08:51 IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में एक आज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलवामा के मालंगपुरा इलाके में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। आतंकियों के खिलाफ सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है। सुरक्षा बल इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
 
इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे। इस ऑपरेशन में शीर्ष लश्कर कमांडर बशीर लश्करी मारा गया था। इसके अलावा क्रॉस फायरिंग में दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी, जिसमें एक महिला थी। इसके अलावा कई घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने एसएचओ फिरोज डार की शहादत के जिम्मेदार शीर्ष लश्कर कमांडर आतंकी बशीर लश्करी को घेर लिया था। ऑपरेशन में मारे गए दूसरे आतंकी का नाम आजाद मलिक था।
 
सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह अनंतनाग जिले के डेलगम गांव को घेरा और खोज अभियान शुरू किया था। यहां एक आवासीय घर में आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से 17 नागरिकों को भी बचाया गया। कुछ दिन पहले ही लश्कर आतंकी बशीर सुरक्षा बलों के हाथ से बचकर निकल गया था। पुलिस और राष्ट्रीय रायफल्स ने अनंतनाग जिले में सोफ कोकरनाग गांव को लश्कर आतंकी बशीर की उपस्थिति के इनपुट के बाद घेर लिया था। लेकिन बशीर अपने 2 साथियों के साथ बचकर निकल गया था। (एजेंसी)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अगला लेख