Hanuman Chalisa
✕

अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर गडकरी बोले, कठिन समय बीत जायेगा

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2019 (09:28 IST)
नागपुर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती के दौर के बीच एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि उद्योगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुश्किल समय गुजर जायेगा।

ALSO READ: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी राहत
गडकरी ने विदर्भ उद्योग संघ के 65वें स्थापना दिवस पर कहा कि मुझे पता है कि उद्योग काफी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हम वृद्धि दर बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह ऑटोमोबाइल निर्माताओं से मिले थे और वे कुछ चिंतित थे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा, कभी खुशी होती है, कभी गम होता है। कभी आप सफल होते हैं और कभी आप असफल होते हैं। यही जीवन चक्र है।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार आर्थिक मंदी से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठा चुकी है। बैंकिंग, ऑटो मोबाइल, रिअल एस्टेट आदि जैसे सेक्टरों की आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए सरकार ने कई फैसले लिए हैं। कुछ सेक्टरों के लिए राहत पैकेज भी जारी किए गए हैं।

ALSO READ: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कारण, क्यों आई ऑटो सेक्टर में मंदी
हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में छाई मंदी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर ओला व उबेर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री पर अब बीएस-6 का असर भी पड़ रहा है तथा इनका इस्तेमाल ढ़ने से लोग नए वाहन नहीं खरीद रहे हैं और इसी वजह से ऑटो उद्योग में सुस्ती छाई है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख