sawan somwar

दिल्ली-मुंबई की दूरी एक्सप्रेस-वे से 106 किमी घटेगी : गडकरी

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (18:06 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा, जिसके बनने से इन दोनों महानगरों के बीच की दूरी 106 किलोमीटर कम हो जाएगी।


गडकरी ने कहा कि दिल्ली और मुंबई महानगरों को जोड़ने के लिए इस एक्सप्रेस-वे की सख्त जरूरत है। इससे जहां दोनों महानगरों के बीच आवाजाही आसान होगी वहीं सड़क मार्ग से इन शहरों की दूरी करीब 106 किलोमीटर कम हो जागगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे अविकसित, पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, ताकि उन क्षेत्रों का विकास आसानी से हो सके। उनका कहना था कि अब तक राजमार्ग से शहरों को जोड़ने की अवधारणा रही है लेकिन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे में इस अवधारणा को बदला गया है और दूरदराज के इलाकों को महत्व दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा। यह एक्सप्रेसवे कहां-कहां से होकर जाएगा इस पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस वे के नक्शे में आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र को महत्व दिया जा रहा है इसलिए सड़क का ज्यादा हिस्सा टेडामेढ़ा होने की बजाय सीधा है इसलिए इसके निर्माण से दूरी 106 किलोमीटर कम हो रही है। (वार्ता)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख