dharma sangrah
✕

हर दिन 40 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य अब दूर नहीं : गडकरी

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (17:59 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017-18 के दौरान पिछले पांच साल में सर्वाधिक सड़कें बनीं हैं और जिस गति से यह कार्य चल रहा है उसे देखते हुए प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य इसी साल हासिल कर लिया जाएगा।


गडकरी ने कहा कि 2017-18 के दौरान 17055 किमी सड़कों के निर्माण का ठेका दिया गया और 9829 किमी सड़कें बनकर तैयार हुई हैं। पिछले पांच साल में इस अवधि में सबसे ज्यादा सड़कों के निर्माण का काम पूरा हुआ है। इससे पहले 2016-17 में 8231 किमी, 2015-16 में 6061 किमी, 2014-15 में 4410 किमी तथा 2013-14 में 4260 किमी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर दिन 40 किमी सड़कों का निर्माण करना है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गुणवत्ता के साथ काम की गति बढ़ाई जा रही है। उनका कहना था कि अब तक 27 किमी सड़क का निर्माण प्रति दिन किया जा रहा है और 40 किमी निर्माण का लक्ष्य इसी साल हासिल कर लिया जाएगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्होंने इस मंत्रालय का कार्यभार संभाला था उस समय रोज 11 किमी सड़कों का निर्माण किया जा रहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण लेन के मानक को अगले साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक एक राजमार्ग पर यदि आठ लेन की सड़क 100 मीटर तक बनती है तो सभी आठ लेनों के निर्माण कार्य को सिर्फ 100 मीटर सड़क निर्माण ही गिना जाता था, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक में इसे 800 मीटर माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लेन 3.5 मीटर की होती है, जबकि अमेरिका में 3.7 मीटर, यूरोपीय देशों में 2.75 से 3.25 मीटर तथा जर्मनी में 3.5 मीटर है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख