Hanuman Chalisa

नितिन गडकरी बोले, दुर्घटना आशंकित स्थानों के सुधार पर खर्च होंगे 20,000 करोड़ रुपए

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (20:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार देशभर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों में सुधार लाने पर 20,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है। इससे कुछ खास बिंदुओं पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
 
 
निसान इंडिया और सेवलाइफ फाउंडेशन की शोध रिपोर्ट पेश करने के दौरान गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय की पहली प्राथमिकता सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है। देश में हर साल सड़क हादसों में 1 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण खराब इंजीनियरिंग है। हम पहले ही दुर्घटनाओं की आशंका वाले बिंदुओं की पहचान कर चुके हैं और हम इन्हें ठीक करने के लिए और अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने जैसे महत्वपूर्ण कारकों पर गंभीर दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। हमने राज्य सरकारों को प्राथमिक शिक्षा में सड़क सुरक्षा से जुड़े अध्याय शामिल करने का भी सुझाव दिया है। सरकार वाहन क्षेत्र में भी एहतियात बरतने वाले कदम उठा रही है, इसमें सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी चीजें शामिल हैं।
 
'भारत में रियर सीट बेल्ट का उपयोग एवं शिशु सड़क सुरक्षा' रिपोर्ट के मुताबिक शोध में भाग लेने वाले कुल 6,306 प्रतिभागियों में 90 प्रतिशत ने माना कि वे पीछे की सीट पर लगी सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि 92.8 प्रतिशत प्रतिभागियों को चाइल्ड हेलमेट के फायदों के बारे में पता है। बावजूद इसके 20.1 प्रतिशत लोग ही चाइल्ड हेलमेट रखते हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 2017 में सड़क हादसों में 9,408 बच्चों की मौत हुई थी।
 
निसान इंडिया के अध्यक्ष थॉमस कुइहल ने कहा कि देश में सड़क सुरक्षा को लेकर काफी पहलें की गई हैं लेकिन पिछली सीट पर सीट बेल्ट पहनने की बात को पूरी तरह नजरंदाज किया गया है। सेवलाइफ फाउंडेशन और शार्प ने पिछली सीट पर बेल्ट पहनने के लिए देश के 12 शहरों में 240 स्कूलों में 2 लाख बच्चों को इस बारे में शिक्षित करने का लक्ष्य तय किया है। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख