biodatamaker
✕

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, पेट्रोल पंपों पर मिलेगा फास्टैग

Updated: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (00:18 IST)
नई दिल्ली। देशभर में सड़क पर टोल का इलेक्ट्रॉनिक तौर पर संग्रह तेज करने के लिए जल्द ही पेट्रोल पंपों पर फास्टैग उपलब्ध कराए जाएंगे। बाद में इनका उपयोग पेट्रोल खरीदने और पार्किंग शुल्क अदा करने में भी किया जा सकेगा।
 
 
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि अब से फास्टैग पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होंगे और हमारी योजना इसे देशभर में उपलब्ध कराने की है। इसके अलावा यह योजना भी है कि ग्राहक इस कार्ड का उपयोग पेट्रोल खरीदने और पार्किंग सुविधाओं का शुल्क चुकाने में कर सकें।
 
फास्टैग एक उपकरण होता है, जो वाहन के सामने वाले कांच पर लगाया जाता है। यह रेडियो आवृत्ति पहचानने की तकनीक पर काम करता है। इससे ग्राहकों को टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन के लिए रुकना नहीं पड़ता और टैग की मदद से टोल का भुगतान हो जाता है। इस टैग को ग्राहक सीधे अपने बैंक खाते से जोड़ सकते हैं या उसे पहले से प्रीपेड रीचार्ज भी करवा सकते हैं। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख