dharma sangrah
✕

एनआईटी ने विकसित किया बहुउद्देश्यीय सैनेटाइजेशन उपकरण, डिब्बाबंद खाना, नोट किए जा सकेंगे सैनेटाइज

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (17:31 IST)
चंडीगढ़। जालंधर के डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने टाइमर से लैस एक ऐसा सैनेटाइजेशन उपकरण बनाया है जो पराबैंगनी किरणों की मदद से सूक्ष्मजीवी रोगाणुओं को खत्म कर देता है। इस उपकरण से डिब्बाबंद खाना, क्रेडिट कार्ड और नोट जैसी चीजें भी बड़े आराम से संक्रमणमुक्त की जा सकती हैं। डिब्बे के आकार के इस उपकरण में ऊपर और नीचे की ओर अल्ट्रावॉयलेट रोशनी लगी हैं।

एनआईटी ने एक बयान में कहा कि इस उपकरण की मदद से डिब्बाबंद खाद्य वस्तुओं, नोट, क्रेडिट कार्ड के अलावा अखबार, फाइलें, उपयोग किए जा चुके मास्क और दस्ताने, चाबियां आदि वस्तुएं संक्रमण मुक्त की जा सकेंगी।

इसमें बताया गया, जब किसी भी वस्तु को इसके भीतर रखा जाता है तो यूवी किरणें उसकी सतह पर मौजूद अति सूक्ष्म रोगाणु मसलन वायरस, बैक्टीरिया और फुफुंद को खत्म कर देती हैं।

बयान में कहा गया कि यूवी किरण का इस्तेमाल खाद्य उद्योग में बड़े पैमाने पर होता है क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है, इसके अधिक रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती और इसमें किसी तरह के रसायन या कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती।

इसे एनआईटी के निदेशक डॉ. एलके अवस्थी और सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह नागला ने बनाया है। अवस्थी ने कहा कि अन्य उपकरणों के मुकाबले इसका इस्तेमाल ज्यादा आसानी से किया जा सकता है। नागला ने कहा कि यह उपकरण बहुत सुरक्षित है क्योंकि उपयोगकर्ता यूवी किरण के संपर्क में नहीं आता है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही इसे खोला जाता है, इसमें मौजूद यूवी लाइट अपने आप बंद हो जाती है। उन्होंने बताया कि उपयोगकर्ता वस्तु और उसके आकार के मुताबिक टाइमर की मदद से समय निर्धारित कर सकता है।
अवस्थी ने बताया कि इस उपकरण के पेटेंट के लिए अनुरोध भेजा चुका है और इसके व्यावसायिक उत्पादन के लिए एक निजी कंपनी से एनआईटी की बात चल रही है।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख