dharma sangrah
✕

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में

Published: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (17:52 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पूरी दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है।
 
नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रैंस में उन्होंने कहा कि अमेरिका और जर्मनी में भी गिरावट है। यह सब अमेरिका और चीन के बीच चल रहे 'ट्रेड वार' का नतीजा है। इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।


भारत की आर्थिक स्थिति पर बयान देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के एजेंडे में सुधार सबसे ऊपर हैं। हम 2014 से ही सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट के बाद हमने उद्यमियों को बुलाया था।  

उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार-कारोबार करना आसान हुआ। टैक्स का निपटारा बिना आमने-सामने बैठे होता है। सुधार की प्रक्रिया ऑटोमैटिक हो गई है। प्रत्येक विभाग लगातार काम कर रहा है।
 
और क्या कहा निर्मला सीतारमण ने...

- कैपिटल गेन्स सरचार्ज को सरकार ने वापस लेगी सरकार।
- सभी नोटिस सेंट्रल सिस्टम से जारी होंगे। 
- रेपो रेट घटने से कम होगी ईएमआई। 
- बैंक से कर्ज लेना हो जाएगा आसान। 
- रेपो रेट के साथ ब्याज दर भी जुड़ेगी। 
- लोन सेटलमेंट की शर्तें आसान होंगी। 
- लोन की अर्जियों पर रहेगी ऑनलाइन नजर। 
- एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेगी सरकार। इससे विदेशी निवेशकों को होगा फायदा।
- सरकारी बैंकों के लिए 7000 करोड़।
 
- टैक्स और लेबर कानून में सुधार हो रहा है। 
- जीएसटी को और लेबर कानून में सुधार करने जा रहे हैं। 
- दुनिया के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर
- कंपनी एक्ट के तहत 14 हजार मामले वापस हुए।
- सरकार लोगों को तंग करे, यह बात बेमानी।

- इनकम टैक्स रिटर्न भरना हमने आसान बनाया। 
- दशहरे से टैक्स विवाद आसानी से दूर हो जाएंगी।
- सीएसआर का उल्लंघन अब आपराधिक नहीं।
- अब तक के नोटिस 1 अक्टूबर तक निपटाएंगे। 
- सरकार मामले लटकाकर नहीं रखेगी। 
- आर्थिक सुधार लगातार जारी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख