biodatamaker
✕

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा, नोटबंदी के बाद से नकदी का प्रचलन 19 प्रतिशत बढ़ा

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (18:39 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद डिजिटलीकरण के सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में प्रचलन में मौजूद नोटों का मूल्य 19 प्रतिशत बढ़कर 21,137.64 अरब रुपए पर पहुंच गया है।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में सोमवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नोटबंदी से पहले 4 नवंबर 2016 को 17,741 अरब रुपए के नोट प्रचलन में थे। इस साल 29 मार्च तक यह राशि बढ़कर 21,137.64 अरब रुपए पर पहुंच गई है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत 500 और 1,000 रुपए के उस समय प्रचलन में मौजूद नोटों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। बाद में 500 रुपए के नए नोट और 2,000 रुपए के नोट जारी किए गए थे। बाद में सरकार ने कहा था कि नोटबंदी का एक उद्देश्य डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना और अर्थव्यवस्था में नकदी के इस्तेमाल को कम करना था।
 
सीतारमण ने सोमवार को अपने लिखित उत्तर में आर्थिक समीक्षा 2016-17 का हवाला देते हुए कहा कि दुनियाभर में नकदी और गलत कार्यकलापों के बीच गहरा रिश्ता पाया जाता है। परिचालन में नकदी जितनी अधिक होगी, भ्रष्टाचार उतना ही अधिक होगा। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख