Hanuman Chalisa

निर्मला सीतारमण बनीं देश की दूसरी महिला वित्तमंत्री, प्रथम वित्तमंत्री इंदिरा गांधी थीं

शुक्रवार, 31 मई 2019 (22:40 IST)
नई दिल्ली। देश की पहली रक्षामंत्री बनने का इतिहास रचने वालीं निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दूसरी महिला वित्तमंत्री बनने का गौरव भी हासिल किया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने करीब 1 वर्ष तक वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला था।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सीतारमण को अपने मंत्रिपरिषद की दूसरी पारी के लिए वित्तमंत्री नियुक्त किया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब कोई महिला वित्त मंत्रालय जैसे जिम्मेदार मंत्रालय का कामकाज देखेंगी।
 
मोदी की पिछली सरकार में अरुण जेटली वित्तमंत्री थे लेकिन स्वास्थ्य के साथ नहीं देने से उन्होंने इस बार मंत्रिपरिषद में शामिल होने से मना कर दिया था।
 
स्वतंत्र भारत में इससे पहले 36 वित्तमंत्री हुए और सीतारमण 37वें वित्तमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। वित्तमंत्री के रूप में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अपनी सेवाएं देश को दे चुके हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

अगला लेख