suvichar
✕

निर्मला सीतारमण बनीं रक्षामंत्री, दिया दैवीय कृपा को श्रेय

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (16:38 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार में हुए एक बड़े फेरबदल के बाद रक्षा जैसे अहम मंत्रालय में पहुंचीं निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी प्रोन्नति का श्रेय दैवीय कृपा और पार्टी नेतृत्व को दिया है। वे उन 4 कनिष्ठ मंत्रियों में एक हैं जिन्हें प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
 
शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कोई ऐसा शख्स, जो छोटे शहर से आया हो, पार्टी नेतृत्व के समर्थन से आगे बढ़ा हो और यदि उसे ऐसी जिम्मेदारी दी जाती है तो कभी कभी ऐसा महसूस होता है कि कहीं न कहीं दैवीय कृपा तो है अन्यथा यह संभव नहीं होता। 
 
जब उनसे वाणिज्य मंत्री के तौर पर उनके कामकाज की विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में पूछा गया तो भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें आलोचनाओं से न तो परहेज है और न ही वे उससे डरती हैं।
 
उन्होंने कहा कि हर आलोचना एक संदेश है और हमें उससे सीखना होता है। मुझे आलोचनाओं से न तो परहेज है और न ही मैं उससे डरती हूं, लेकिन निश्चित ही उनसे संदेश लेती हूं।
 
उन्होंने कहा कि आलोचना वाकई आपके कामकाज को नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि यदि आप ऐसे सुधारों, जो अमलयोग्य हों, को स्वीकार करने के लिए तैयार रहते हैं तो आपका कामकाज बेहतर ही होता है। सीतारमण ने वाणिज्य मंत्रालय की 'स्टार्टअप इंडिया', 'मेक इन इंडिया' जैसी कई पहलें भी गिनाईं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग से मंत्रालय में 'स्टार्टअप इंडिया', 'मेक इन इंडिया' जैसी कई चीजें हुईं। 'मेक इन इंडिया' के बारे में कुछ गलतफहमियां हैं लेकिन उसका जवाब दे दिया जाएगा। सीतारमण पहले वाणिज्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख