ramcharitmanas
✕

सैनिकों के लिए यह काम करना चाहती हैं निर्मला सीतारमण...

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (15:08 IST)
नई दिल्ली। नवनियुक्त रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सैन्य तैयारी, लंबित मुद्दों का समाधान और सैनिकों के परिवारों के कल्याण की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
 
मोदी मंत्रिपरिषद के रविवार को हुए विस्तार में रक्षामंत्री बनाई गईं सीतारमण ने यहां साउथ ब्लॉकमें निवर्तमान रक्षामंत्री अरूण जेटली की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि तीनों सेनाओं की तैयारी पर उनका सबसे ज्यादा जोर रहेगा। मैं प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की सलाह से सभी लंबित मुद्दों का समाधान करूंगी।
 
उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं को अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए जरूरी साजोसामान मुहैया कराया जाना आवश्यक है। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे भी मौजूद थे।
 
रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों से रक्षा क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए 'मेक इन इंडिया' को आगे बढ़ाना जरूरी है। प्रौद्योगिकी हासिल करने के साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश को तो इससे फायदा हो ही हमारे उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जगह बनाएं।
जवानों और उनके परिवारों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी सैनिकों को आश्वस्त रहना चाहिए कि उनके हितों को ध्यान रखा जा रहा है। वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं। हालांकि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रक्षा मंत्री रह चुकी हैं, लेकिन उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अपने पास रखा था। (वार्ता)
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख