kalsarpa dosh calculator
✕

निर्मल बाबा के खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई पर रोक

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (22:49 IST)
इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निर्मल बाबा के खिलाफ दायर एक आपराधिक मामले की सुनवाई पर आज रोक लगा दी। यह मामला एसीजेएम मेरठ की अदालत में लंबित है। न्यायमूर्ति ओम प्रकाश ने यह आदेश सुषमा नरूला और निर्मल बाबा द्वारा दायर याचिका पर पारित किया।


इस अदालत ने शिकायतकर्ता हरीश वीर सिंह को नोटिस जारी किया और राज्य सरकार को इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 6 फरवरी, 2018 निर्धारित की।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक समागम में निर्मल बाबा ने उसे खीर बनाने और उस खीर को लोगों में वितरित करने को कहा था। शिकायतकर्ता ने निर्मल बाबा के कहने अनुसार किया और बीमार पड़ गया। इस पर निचली अदालत ने निर्मल बाबा और सुषमा नरूला को सम्मन जारी किया।

उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया कि यह शिकायत झूठी है और शिकायतकर्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एक शिकायत दायर कर रखी है। ये चीजें सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के अलावा कुछ भी नहीं हैं। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

अगला लेख