biodatamaker
✕

निर्भया केस : 3 दोषियों ने दायर की याचिका, जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (14:14 IST)
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी पवन, अक्षय और विनय ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक और याचिका दायर की है। तीनों दोषियों की ओर से दायर इस याचिका में वकील एपी सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
 
वकील एपी सिंह ने द्वारा दायर इस याचिका में कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अभी तक उन्हें दोषी पवन, अक्षय और विनय के दस्तावेज मुहैया नहीं कराए हैं। इस वह से क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने में देरी हो रही है।
 
वकील ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वह अपने मुवक्किलों से मिलने जेल पहुंचे तो जेल नंबर तीन में बंद होने के बावजूद काफी कोशिश के बाद उनसे मिलने का मौका मिला। माना जा रहा है कि शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि निर्भया के चारों दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी हो चुका है। इसके तहत पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है। इनमें से एक दोषी मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। 3 दोषियों के पास क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका भेजने का विकल्प बचा है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख