ramcharitmanas
✕

PNB घोटाला : नीरव मोदी की बहन पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (16:12 IST)
इंटरपोल ने पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी दीपक मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले इंटरपोल ने पिछले हफ्ते नीरव के बेहद करीबी मिहिर आर. भंसाली के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।


खबरों के मुताबिक, नीरव मोदी की बहन पूर्वी दीपक मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। नोटिस में इंटरपोल ने सभी 192 सदस्य देशों से कहा है कि भंसाली या मोदी में से कोई भी व्यक्ति अगर उन देशों में छुपा है तो उसे हिरासत में लिया जाए। गिरफ्तारी के बाद उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई भी शुरू की जाए।

अगस्त में विशेष 'भगोड़ा आर्थिक अपराध कानून' अदालत (एफईओए) ने नीरव मोदी की बहन पूर्वी और उनके भाई निशाल को सार्वजनिक समन जारी कर उन्हें 25 सितंबर को पेश होने को कहा। समन में कहा गया है कि अगर वे अदालत में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और भाई निशाल मोदी के नाम 3 सार्वजनिक नोटिस जारी किए, क्योंकि ईडी ने नए कानून के तहत एक आवेदन में इन्हें हितबद्ध व्यक्तियों में गिना है। फरवरी में करीब 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद मई में ईडी की ओर से नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को पहली बार नोटिस जारी किया गया था।

उन पर मनीलॉन्ड्रिंग के द्वारा पैसे के दुरुपयोग का आरोप है। ईडी ने इन दोनों पर मनीलॉन्ड्रिंग में लिप्त होने और घोटाले के सामने आने से पहले ही भारत से फरार हो जाने के आरोप लगाए हैं। 25 सितंबर को ही बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी को भी पेश होने के लिए कहा गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख