Hanuman Chalisa
✕

6 करोड़ रुपए के गहने खरीदने के मामले में सिंघवी की पत्नी को नोटिस

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (23:11 IST)
नई दिल्ली। नीरव मोदी के स्वामित्व वाले एक शोरूम से कथित रूप से छह करोड़ रुपए के आभूषण खरीदने के मामले में आयकर विभाग ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता सिंघवी को नोटिस भेजकर इस खरीदारी के बारे में जानकारी मांगी है।


इस बीच सिंघवी ने परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए आयकर विभाग की इस कार्रवाई को ‘परेशान करने वाला’ करार दिया क्योंकि उनका ताल्लुक विपक्षी दल से है। सूत्रों ने बताया कि अनीता सिंघवी को यह नोटिस आज भेजा गया है। नोटिस में अनीता से पूछा गया है कि कुछ साल पहले हुई इस खरीदारी में कितनी रकम उन्होंने नकद दी थी और कितनी रकम चेक से दी थी।

आयकर विभाग को इस बात का अंदेशा है कि इसके लिए अनीता ने डेढ़ करोड़ रुपए चेक से अदा किए थे और 4 करोड़ 80 लाख रुपए नकद दिए थे। कर विभाग इस ट्रांजैक्शन और धन के स्रोत के बारे में पता करना चाहता है जो नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ जारी कर वंचना की जांच का हिस्सा है।

सिंघवी ने ट्वीटर के माध्यम से उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि वे झूठ हैं और कानून के अनुसार वह आयकर विभाग के नोटिस का जवाब देंगे। कांग्रेस नेता ने लिखा है, किसी की कंप्यूटर इंट्री के आधार पर मेरी पत्नी के खिलाफ कथित रूप से नकद आभूषण खरीद का आरोप लगाया गया है जो साक्ष्य नहीं है। एक करोड़ 56 लाख रुपए की पूरी रकम चेक से अदा की गई है और रसीद के साथ देश के सबसे बड़े टैक्स पेयर (स्वयं सिंघवी) के साथ लेखाबद्ध है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

UP Election 2027 : 'सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में', यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर साधा निशाना

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख