biodatamaker
✕

महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में भी नाइट कर्फ्यू, 2 जनवरी तक रहेगा लागू

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (17:09 IST)
बेंगलुरु। महाराष्ट्र के बाद अब कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को को देखते हए बुधवार को कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। कर्फ्यू आज से 2 जनवरी तक लागू रहेगा. इसकी अवधी 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी।
 
 
कोरोना का नया स्ट्रन मिलने के बाद  सरकार ने ब्रिटेन, डेनमार्क और नीदरलैंड से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन रहना अनिवार्य कर दिया है। भारत समेत 30 देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगाई है।
 
राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने कहा, मैं सभी से साथ देने की अपील करता हूं।' हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था 'नाइट कर्फ्यू लगाने की अभी कोई जरूरत नहीं है, हमें ज्यादा सावधान रहना होगा।' बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी. सभी आवश्यक एहतियात बरते गए हैं और कर्नाटक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा नजर रखी जा रही है।
 
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने कहा 'यह यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है। हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं।' हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। 23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी।' उन्होंने जानकारी दी कि यह नियम हर तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा। 
 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख