Hanuman Chalisa
✕

NIA ने 2 खूंखार आतंकियों को दबोचा, तिरुवनंतमपुरम एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (00:47 IST)
तिरुवनंतमपुरम। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार रात को केरल के तिरुवनंतमपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 2 आतंकवादियों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। इन दोनों में से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा जबकि दूसरा इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के सऊदी अरब से यहां पहुंचने के बाद एनआईए ने दोनों को हिरासत में ले लिया जिसमें से एक गुल नवाज उत्तर प्रदेश का निवासी है जबकि दूसरा शुहैब केरल के कन्नूर से ताल्लुक रखता है। सऊदी अरब के रियाध से यहां लौटने के बाद ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ समेत कई जांच एजेंसियों ने इनसे लगभग तीन घंटे पूछताछ की जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के अनुसार उन्हें पहले कोच्चि ले जाया जाएगा जिसके बाद शुहाब को बेंगलुरु जबकि गुल नवाज को दिल्ली ले जाया जाएगा। इन दोनों आतंकवादियों को बेंगलुरु में हुए विस्फोट को लेकर हिरासत में लिया गया है तथा इस मामले में दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका था।

इससे पहले एनआईए ने 19 सितंबर को तीन आतंकवादियों को केरल के एर्नाकुलम से और छह को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लिए जाने के बाद एजेंसी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अलकायदा के आतंकवादियों ने इन्हें राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई इलाकों में बड़े हमले करने के लिए तैयार किया था।
इसके अलावा हिरासत में लिए गए आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, जिहादी साहित्य एवं दस्तावेज, तेज हथियार, देशी बम और रक्षा जैकेट बरामद किए गए थे।(वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख