sundarkand

एनजीटी ने वर्षा जल संग्रहण पर रिपोर्ट को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:59 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को एक स्थिति रिपोर्ट नहीं जमा करने को लेकर फटकार लगाई है। इस रिपोर्ट में सरकार को बताना था कि सरकारी इमारतों, पुलों और फ्लाइओवरों पर वर्षा जल संग्रहण तंत्र स्थापित किए गए हैं या नहीं और यह तंत्र चालू हैं या नहीं।
 
एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार को यह रिपोर्ट जमा कराने का आखिरी मौका दिया है और आदेश का पालन नहीं करने पर मामले से संबंधित सचिव को तलब करने की चेतावनी भी दी है। 
 
पीठ ने कहा कि कई बार आदेश देने के बावजूद दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र द्वारा स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया है। ऐसा नहीं कर पाने की सूरत में दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के संबंधित सचिव को अगली सुनवाई में अधिकरण के समक्ष पेश होना होगा। पीठ में न्यायमूर्ति जावेद रहीम भी शामिल थे।
 
अधिकरण ने इससे पहले केंद्र और दूसरे सार्वजनिक अधिकरणों को निर्देश दिए थे कि सरकार द्वारा निर्मित प्रत्येक परियोजना में वर्षा जल संग्रहण प्रणाली स्थापित की जाए। इनमें फ्लाइओवर, पुल या अन्य सरकारी निर्माण गतिविधियां शामिल हैं।
 
अधिकरण ने केंद्र, दिल्ली सरकार और सभी सार्वजनिक अधिकरणों को कहा था कि वह सुनिश्चित करें कि किसी भी परियोजना को तब तक स्वीकृति न दें जबतक निविदा दस्तावेज में इस खास शर्त का उल्लेख न हो कि उन्हें परियोजना के हिस्से के तौर पर पर्याप्त क्षमता वाली वर्षा जल संग्रहण प्रणाली का निर्माण करना होगा।
 
यह निर्देश, महरौली निवासी विनोद कुमार द्वारा दाखिल एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिए गए जो चाहते थे कि 100 वर्ग मीटर और उससे ऊपर की सभी सरकारी इमारतों के लिए वर्षा जल संग्रह तंत्र बनाने को अनिवार्य करने के आदेश दिए जाएं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, Gen-G और Gen-अल्फा के लिए किया बड़ा एलान

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

अगला लेख