dharma sangrah
✕

LOC पर अगले 2 महीने भारी, आतंकियों की घुसपैठ कराएगी पाक सेना

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (19:49 IST)
India-Pakistan border : हालांकि सेना का मानना है कि फरवरी 2021 में सीमाओं पर सीजफायर के नवीनीकरण के उपरांत घुसपैठ थम सी गई थी, पर अब पाक सेना अपने यहां रूके पड़े आतंकियों को इस ओर धकेलने को जोर लगा रही है।

कश्मीर में पाक सीमा से सटे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं के बाद सेना का कहना था कि अगले दो महीने एलओसी के लिए भारी साबित इसलिए हो सकते हैं क्योंकि पाक सेना अब सीजफायर के बावजूद घुसपैठ को कामयाब बनाने की खातिर कवर फायर भी देने लगी है, जिसके कारण सीजफायर दांव पर लगने लगा है।

सेना प्रवक्ता के बकौल, नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की घटनाएं कम तो हुई हैं पर जून से लेकर अब तक घुसपैठियों ने नाक में दम कर रखा है। यह बात अलग है कि सेना कहती थी कि अब आतंकियों को धकेलने के स्थान पर तस्करी के प्रयास ज्यादा हो रहे हैं जिनमें नशीले पदार्थों के अतिरिक्त गोला-बारूद भी लाने की कोशिश की जा रही है।

अगर आंकड़ों पर एक नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2020 में एलओसी पर 99 तथा 2021 में 73 घुसपैठ के प्रयास हुए थे, पर पिछले साल और अबकी बार यह फिर से रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं। कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह भी कई बार अपनी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह कहते रहे हैं कि कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के लिए पाक सेना घुसपैठ पर जोर दे रही है।

ऐसा ही सेना की वज्र डिवीजन के जीओसी गिरीश कालिया का कहना था कि चाहे दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर ‘कायमाब’ हो रहा है, पर मिलने वाली सूचनाएं कहती हैं कि पाक सेना घुसपैठ को और बढ़ाने की खातिर अपनी योजनाओं पर काम कर रही है जिन्हें पछाड़ने की खातिर भारतीय सेना ने भी कमर कस ली है और वे मानते थे कि अगले दो महीने एलओसी पर भारी साबित हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख