Hanuman Chalisa
✕

Omicron Variant के खौफ के बीच यूं मन रहा New Year का जश्न, देश के इन शहरों में कहीं सख्‍ती तो कहीं छूट

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (12:43 IST)
देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट का खौफ पसर रहा है। देशभर में इसी खौफ के बी नए साल के जश्‍न मनाया जा रहा है। देश के कई शहरों में ओमिक्रॉन की दहशत और आहट बनी हुई है, ऐसे में कुछ शहरों में प्रतिबंध लगाए गए हैं तो कहीं छूट दी गई है। आइए जानते हैं कौन कौन से शहरों में है सख्‍ती और कहां है छूट।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कोविड अनुरुप व्यवहार से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, साथ ही कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौज खस जैसे इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

मुंबई
मुंबई में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 141 लोग मिले हैं।  इसके बाद बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिसके चलते मुंबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल और रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी। मुंबई में 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी।

कोलकाता
कोलकाता पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी है। करीब 3500 पुलिसकर्मी 31 दिसंबर को पूरे शहर में तैनात रहेंगे और कोविड-19 से जुड़े नियमों को सुनिश्चित कराएंगे। 22 पीसीआर वैन पूरे शहर में तैनात रहेंगी और ट्रैफिक व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त करेंगी।

बेंगलुरु
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बेंगलुरु शहर में कोरोना प्रतिबंधों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। बेंगलरु सिटी आयुक्त के अनुसार शहर में 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 1 जनवरी सुबह 5 बजे तक कोविड-19 से संबंधित नियम लागू रहेंगे। बेंगलुरु में पब्लिक प्लेस पर 5 से अधिक लोगों की उपस्थिति और किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी। हालांकि घरों में। रिहायशी कॉम्प्लेक्स और प्राइवेट पब में कुछ शर्तों के साथ सेलिब्रेशन मनाने की छूट होगी।

केरल
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, नाइट क्लब, बॉर, होटल और रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। नागरिकों को बेवजह की यात्रा करने के लिए मना किया गया है। यदि कोई व्यक्ति ट्रैवल करना चाहता है तो उसे यात्रा से जुड़ा विवरण देना होगा।

राजस्थान
राजस्थान में नये साल के जश्न को लेकर नाइट कर्फ्य में ढाई घंटे की अतिरिक्त राहत दी गई है। इसलिए राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे के बजाय 1 बजे से प्रभावी होगा। अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है. वहीं सरकार ने घोषणा की है कि 31 जनवरी तक राज्य में रहने वाले हर नागरिक का पूर्ण टीकाकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा

ओडिशा
ओडिशा सरकार ने नये साल के उत्सव और नाइट कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर राज्य के सभी पिकनिक स्पॉट, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट में बारी-बारी से चेकिंग होगी।

पुदुचेरी
केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जो कि 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। हालांकि वैकुंठ एकादशी के दिन नाइट कर्फ्यू को लेकर छूट रहेगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख