Hanuman Chalisa
✕

AADHAAR App का नया वर्जन हुआ लांच, घर बैठे होंगे सारे काम, जानिए क्‍या है इसमें खास

Updated: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (13:20 IST)
New Aadhaar app : UIDAI ने नया आधार ऐप (AADHAAR App) लांच कर दिया है। इस अपडेट के बाद अब आधार कार्ड (AADHAAR Card) का इस्तेमाल और ज्यादा आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल हो गया है। आप पुराने mAadhaar ऐप की जगह न्यू Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए आधार ऐप (AADHAAR App) में कुछ ऐसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जो mAadaar ऐप में नहीं मिलती हैं। इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है।

खबरों के अनुसार, UIDAI ने नया आधार ऐप (AADHAAR App) लांच कर दिया है। इस अपडेट के बाद अब आधार कार्ड (AADHAAR Card) का इस्तेमाल और ज्यादा आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल हो गया है। आप पुराने mAadhaar ऐप की जगह न्यू Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ALSO READ: Aadhaar PVC कार्ड बनवाना हुआ महंगा, जानिए अब कितना देना होगा चार्ज?
नए आधार ऐप (AADHAAR App) में कुछ ऐसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जो mAadaar ऐप में नहीं मिलती हैं। इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है।

ऐप में आपका पूरा आधार सुरक्षित डिजिटल रूप में मौजूद रहता है। बैंक, होटल, एयरपोर्ट या सरकारी दफ्तर, जहां भी पहचान दिखानी हो, आप मोबाइल से ही आधार दिखा सकते हैं। अब हर बार OTP पर निर्भर रहने की मजबूरी नहीं होगी। आप अपने चेहरे के जरिए भी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।
ALSO READ: रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी
नए Aadhaar App में QR कोड से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। अब किसी को आधार की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामने वाला व्यक्ति सिर्फ QR कोड स्कैन करके आपकी पहचान जांच सकता है। अब आप एक ही ऐप में पूरे परिवार के आधार को सुरक्षित रखा सकते हैं। अलग-अलग डॉक्यूमेंट या फोन संभालने की जरूरत नहीं।
ALSO READ: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आधार, पैन रखने से कोई भारतीय नागरिक नहीं बन जाता
इन सबसे अलग अब आप घर बैठे खुद से अपने आधार में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं। आधार केंद्र जाने, लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं। नए आधार ऐप को MeitY और UIDAI ने मिलकर डेवलप किया है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें यूज?

फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको कुछ जरूरी परमिशन देना होगा। ऐप लॉन्च करते ही ये आपसे ऐप को सिक्योर करने के लिए पिन सेट करने के लिए कहेगा। पिन सेट करने के बाद आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद नेटवर्क और सिम के साथ-साथ फेस वेरिफिकेशन होने के बाद ऐप में आप एंटर कर पाएंगे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख