dharma sangrah
✕

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा के लिए जारी होगी नई SOP, बीमार श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा

Updated: रविवार, 5 जून 2022 (18:09 IST)
ऋषिकेश। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने रविवार को कहा कि ऋषिकेश स्थित अंतरराज्‍यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर चारधाम यात्रा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द ही नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करेगी।

आईएसबीटी ऋषिकेश में यात्रा प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद जावलकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तो चारधाम यात्रा की व्यवस्था बना दी, लेकिन इसके क्रियान्वयन में विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय का अभाव दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि एसओपी में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें नए दिशानिर्देश दिए जाएंगे। जावलकर ने ऋषिकेश में परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के चलते आईएसबीटी में अभी तक नियंत्रण कक्ष के क्रियाशील नहीं होने पर भी गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने आईएसबीटी पर बने चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली में भी सुधार लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद यात्रा के लिए अयोग्य लगने वाले यात्री को तत्काल एम्बुलेंस से ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए।

सचिव ने यह भी कहा कि चिकित्सकों की मनाही के बाद भी यदि बीमार श्रद्धालु यात्रा की इच्छा रखता है तो उससे एक प्रपत्र पर ऐसा लिखवा लिया जाए। उन्होंने इसकी सूचना सरकार को उपलब्ध कराने को भी कहा ताकि ऐसे बीमार यात्री की स्वास्थ्य जांच यात्रा मार्ग पर भी की जा सके।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख