biodatamaker
✕

खुशखबर, चोरी के फोन पर अब नहीं मिलेगा नेटवर्क

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (09:27 IST)
नई दिल्ली। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मेरीटाइम कनेक्टिविटी सर्विसेज और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (CEIR) के माध्यम से चोरी चले गए या गुम गए मोबाइलों की तलाश के लिए एक पोर्टल का उद्घाटन किया। इस तरह की व्यवस्था की गई है कि चोरी के फोन पर अब नेटवर्क नहीं मिलेगा, इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और यह फोन डिब्बा हो जाएंगे।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह परियोजना महाराष्ट्र में शुरू की गई है। चोरी हुए मोबाइल सेट का पता लगाने के लिए सेंट्रल आइडेंटिटी रजिस्टर तैयार किया गया है। इसमें आईएमआई नंबर से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक किया जाता है।

परियोजना के प्रमुख उद्देश्यों में मोबाइल नेटवर्क पर खोए/ चोरी हुए मोबाइल फोन को रोकना और डुप्लीकेट IMEI के साथ मोबाइल उपकरणों की रोकथाम और नकली मोबाइल उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि उपग्रह प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत में नौकायन जहाजों, क्रूज लाइनरों और जहाजों पर यात्रा करने वालों के लिए समुद्री कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी और वाइस, डेटा और वीडियो सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएगी।

अगले साल की शुरुआत में स्पेक्ट्रम की नीलामी बेहद पारदर्शी तरीके से होगी। इस दृष्टि से सुरक्षा और कनेक्टिविटी संबंधित 2 महत्वपूर्ण सेवाओं का लोकार्पण किया गया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख