ramcharitmanas

NEET UG Paper Leak Case : मुख्य आरोपी ने कबूली प्रश्नपत्रों की व्यवस्था करने की बात, प्रत्येक परीक्षार्थी से की 40 लाख रुपए की मांग

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (00:56 IST)
NEET-UG exam question paper leak case : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) 2024 प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने 4 परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की है। यादवेंदु ने अपने बयान में कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले तैयारी करने के लिए कहा गया और प्रत्येक परीक्षार्थी से 40 लाख रुपए की मांग की गई।
ALSO READ: NEET में धांधली की जांच तेज, UGC-NET रद्द होने को लेकर भी बवाल
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सूत्रों के अनुसार, पांच मई को आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 161 के तहत दर्ज किए गए यादवेंदु के बयान में नीट-यूजी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा पेपर लीक करने के लिए जाने जाने वाले नीतीश कुमार और अमित आनंद के साथ उसके संपर्कों का भी विवरण दिया गया है।
ALSO READ: NEET परीक्षा विवाद और बढ़ा, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
यादवेंदु ने दावा किया कि उन्होंने परीक्षा से एक दिन पहले चार मई को लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के लिए अपने भतीजे अनुराग यादव समेत प्रत्येक अभ्यर्थी से 40 लाख रुपए की मांग की थी। पटना जिला के दानापुर नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता यादवेंदु ने कहा, मैंने नीतीश और अमित से संपर्क किया और उन्हें बताया कि मेरे पास चार परीक्षार्थी आयुष कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार और शिवनंदन कुमार हैं।
ALSO READ: NEET परीक्षा रद्द करने संबंधी याचिकाओं पर केंद्र, NTA को नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक
यादवेंदु ने दावा किया कि नीतीश और अमित ने प्रति परीक्षार्थी 32 लाख रुपए लिए और उन्हें पहले से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यादवेंदु ने यह भी दावा किया कि चार मई को सभी चार परीक्षार्थियों को एक गेस्ट हाउस में बुलाया गया जहां नीतीश और आनंद ने लीक हुए पेपर का उपयोग करके तैयारी करने में उनकी मदद की। बाद में परीक्षार्थियों ने कबूल किया कि पांच मई को वास्तविक परीक्षा में भी वही प्रश्न आए थे।
ALSO READ: NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी
यादव राजस्थान के कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था। यादव ने बयान में कहा, जब मैं कोटा में था तो मेरे चाचा ने मुझसे बात की और मुझे बताया कि उनके पास प्रश्न पत्र है। मैं पटना आया और मेरे चाचा ने मुझे दो लोगों अमित और नीतीश से मिलवाया जिन्होंने मुझे प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी प्रदान की। उन्होंने मुझे रातभर परीक्षा की तैयारी में मेरी मदद की। पांच मई के वास्तविक प्रश्नपत्र में भी वही प्रश्न थे।(भाषा) (File Photo)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख